
भिलाई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन अतुल पर्वत को आज राजभवन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतुल पर्वत द्वारा आज राजभवन पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और 5000 मास्क राज्यपाल को भेंट किया गया, राज्यपाल ने इस नेक कार्य के लिए अतुल पर्वत की भूरी-भूरी प्रशंसा की करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ राज्यपाल की ऑफिशियल टि्वटर एकाउंट पर इस वाक्या को साझा करते हुए लिखा गया है कि राजभवन में भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन के प्रमुख अतुल पर्वत ने आशा कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और मास्क प्रदान किए। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्य कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि इस त्रासदी के समय आपके और आपके संस्था के द्वारा जो मानवीय कार्य किया गया है वह सराहनीय है। ऐसे कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है राज्यपाल ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया।
ज्ञात हो कि अतुल पर्वत में हाल ही में राज्यपाल से भेंट कर राजभवन के कर्मचारियों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और 2500 मास्क दिया था। जिस पर राज्यपाल ने पर्वत फाउंडेशन द्वारा लगातार सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की थी, वही बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने वीडियो जारी कर अतुल पर्वत और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की बहुत प्रशंसा की थी।















