भिलाई। मंगलवार को दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे समर्पण अभियान के तहत पुलिस और उनके परिजनों का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एसआर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चिखली-दुर्ग द्वारा छावनी थाना परिसर में किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने किया।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने भगवान विष्णु के तैलय चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने शिविर में आये बुजुर्गों से बातचीत किया, उन्हें बुके, मास्क, दवा और हैंड सेनेटाइजर भेंट किया।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने इस शिविर के आयोजन के लिए छावनी थाना प्रभारी गोपाल वैश्य की तारीफ की वही हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय तिवारी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एएसपी शहर संजय ध्रुव, एएसपी यातायात कविलाश टंडन, छावनी सीएसपी विश्वास चंद्रकार, एसआर हॉस्पिटल से डॉ सुशांत खांडे, जेएस भाटिया, डॉ खुशबू संतवानी, डॉ करिश्मा, डॉ मधुकर, डॉ एस के चंद्राकर सहित पैरा मेडिकल व नर्सिंग स्टॉफ में गरिमा सिंह, पिंकी यादव आदि मौजूद थे।
देखे वीडियो
https://youtu.be/EM9atfrVGzE















