BREAKING

Uncategorised

बस्तर आईजी सहित आला अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों का खिला चेहरा : माड़ क्षेत्र के गांव बेचा में पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

जगदलपुर। धुर माड़ क्षेत्र बेचा में रविवार को बस्तर आई जी पी सुंदरराज के साथ ही बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर के कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याओं को जानने-समझने के बाद इनके त्वरित निराकरण के लिए कार्यवाही शुरु की।

रविवार को इस धुर माड़ गांव में पुलिस और प्रषासन के आला अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज के साथ बस्तर जिले के कलेक्टर रजत बंसल, कोंडागांव जिले के कलेक्टर पुष्पेेन्द्र मीणा, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान ग्र्रामीणों ने अधिकारियों के सामने मुख्य रूप से क्षेत्र में सड़क, पुलिया, अस्पताल, आंगनबाड़ी, देवगुड़ी, बिजली, मोबाईल टावर, हेण्डपम्प की सुविधा उपलब्ध कराने और मनरेगा के माध्यम से रोजगार की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में ग्रामीणों को आष्वासन देते हुए कहा कि माड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को भी षिक्षा, स्वास्थ्य, बेहतर कृषि सहित अन्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना प्रषासन की जिम्मेदारी है तथा ग्रामीणों की इन मांगों का निराकरण पूरी प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थापना के साथ विकास की गति को बढ़ाया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों के जीवनस्तर में भी तेजी से सुधार हो।  इसके साथ ही यहां खेल सामग्री, क्रिकेट किट, व्हॉलीबाल व बच्चो को कापी, पुस्तक व पेन वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम बेचा, कड़ेनार, टेटम एवं आसपास क्षेत्र के महिला-पुरूष ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Posts