BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

जंगल ले जाकर प्रेमिका से बनाया आपसी संबंध, घर जाने बोली तो प्रेमी ने विवाद कर गला दबाकर कर दी हत्या

पुलिस को जंगल में हुए अंधे कत्ल को सुलझाने में मिली सफलता…प्रकरण में अज्ञात मृतिका की हुई थी हत्या, कमला राजपूत के नाम से हूई पहचान…शव मिलने के 24 घंटा के भीतर अंधे कत्ल के प्रकरण कोे सुलझा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार…अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाने व अपराधी की गिरफ्तारी में सायबर सेल टीम व थाना टीम की रही विशेष भूमिका…सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी साक्ष्य से मिला आरोपी का सुराग…साइबर प्रहरी ग्रुप के माध्यम से हुई मृतिका की पहचान…

बालोद। दिनांक 24.01.2026 को एलएमसूचना प्राप्त हुआ कि गुरामी के जंगल थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली लाहत में लाश देखने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण व फोरंसिक टीम, साइबर सेल टीम ,थाना की टीम ,डाग स्क्वाड घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात । सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग एवं अपराध क्रमांक 19/2025 धारा 103(1) ,238 बीएनएसएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद बोनीफास एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना डौण्डीलोहारा से विशेष टीम गठित किया गया। जिसे अलग अलग क्षेत्रों मेे कार्य करने हेतू दिशा निर्देश कर टीम को रवाना किया गया।

विवेचना के दौरान टीम न पता किया कि अज्ञात महिला की पहचान हेतु सभी थाना क्षेत्र के साइबर प्रहरी ग्रुप में मृतिका का फोटो वायरल किया गया था थाना क्षेत्र के गुम इंसान को तस्दीक करने पर थाना बालोद में गुम इंसान क्रमांक 08/2026 में गुमशुदा महिला कमला राजपूत का होना पाया जाने से उसके परिजन को बुलाकर पहचान कराने पर चिन्हित हो जाने से टीम एक्टीव हो कर मृत महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर संसूचनाओं के माध्यम से संदेही को चिन्हाकिंत किया गया।

संदेही चिन्हाकिंत होने पर साइबर सेल टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदेंही के उपर पूर्ण शंका होने पर संदेही का पकड़कर उससे बारिकी से पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया। संदेही आरोपी नेमींचद साहू पिता जंगलू राम साहू उम्र 30 साल पता पाररास बालोद ने अपने कथन में बताया कि वह मृतिका से 05-07 साल से प्यार करता था। मृतिका का परित्यक्ता थी आरोपी मृतिका को शादी कर अपने घर रहने के लिए बार बार बोलता था।

घटना दिनांक 16.01.2026 को दोनो मुलाकात कर घूमने के लिए अपने मोटर सायकल से ग्राम गुरामी के जंगल थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र गये। जंहा पर शाम को आपसी संबंध बनायें उसके बाद मृतिका ने घर जाने बोलने पर आरोपी नेमीचंद ने उसे घर जाने से मना करते हुए मृतिका को तुम फोन से कई लोगो से बात करती हो कहकर वाद विवाद करने लगा, वाद विवाद से गुस्सा होकर आरोपी ने मृतिका को मारपीट कर गला दबाया। मृतिका बेहोश होने पर उसे घसीटते हुए 50 मीटर अंदर जंगल की ओर ले गया

मृतिका के सिर व चेहरा पर बड़े बड़े बोल्डर (पत्थर) से मार कर उसकी हत्या कर दिया एवं शव को छिपाने के लिए जंगल में ही शव के उपर छोटे बड़े पत्थर डाल कर ढ़ग दिया। और आरोपी अपने घर आ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी के नाम व पता-
आरोपी नेमींचद साहू पिता जंगलू राम साहू उम्र 30 साल पता तरोद बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छग)

जप्त सामाग्री-
1. 01 नग मोटर सायकल
2. मृतिका का मोबाईल हैण्डसेट।

Related Posts