महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया है। जिसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत तीन अन्य लोगों के निधन की खबर है। विमान में डिप्टी सीएम सवार थे। जो कि लैंडिंग के वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में एक सभा में शामिल होने आए थे…
बारामती (ए)। महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार और 3 अन्य लोगों की मौत हो गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है।
अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हो हुआ है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पवार के परिवार के लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।
बारामती एसपी ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया, “लैंडिंग के वक्त बारामती एयरपोर्ट पर एक प्लैन क्रैश हुआ है. इसमें एयरक्राफ्ट क्रू भी शामिल थे. तीन शव बरामद किए जाने के बाद अस्पताल भेजा गया है. जो भी पहचान होगी, उसकी जानकारी दी जाएगा.” उन्होंने आगे बताया कि हमें कथित तौर पर पता चला है कि प्लेन लैंडिंग करते वक्त कुछ गड़बड़ दिख रहा था. वास्तविक कारण क्या है, इसकी जानकारी मिलने पर दी जाएगी।
वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। पुणे जिला प्रशासन ने भी अजित पवार समेत सभी 6 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।
















