BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 3 उप पुलिस अधीक्षकों को मिली नवीन पदस्थापन

रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी कर तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और तीन उप पुलिस अधीक्षक का नवीन पदस्थापन आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में एएसपी अभिषेक झा को एएसपी (विशेष आसूचना शाखा) कैंप बस्तर से एएसपी (ग्रामीण) कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण), एएसपी प्रशांत शुक्ला को एएसपी यातायात रायपुर से एएसपी (यातायात) कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर, एएसपी संदीप मित्तल को एएसपी क्राइम रायपुर से एएसपी क्राइम, कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के पद पर नवीन पदस्थापन मिली है।

वहीं एसडीओपी विधानसभा रायपुर वीरेंद्र चतुर्वेदी को डीएसपी (ग्रामीण) कार्यालय पुलिस रायपुर ग्रामीण, सीएसपी माना रायपुर लम्बोदर पटेल डीएसपी (ग्रामीण) कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण तथा सीएसपी रायपुर तुलसीराम लेकाम को डीएसपी ग्रामीण, कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के पद पर नवीन पदस्थापन की गई है।

देखे जारी आदेश… 

 

Related Posts