BREAKING

Uncategorised

सुपेला रेल्वे फाटक 16 से 18 जून तक रहेगा बंद, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल–हटिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 जून से सप्ताह में दो दिन चलेगी

सुपेला रेलवे समपार फाटक क्रमांक – 442, आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

रायपुर-14 जून, 2021/पीआर/आर/91: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के सुपेला रेलवे समपार फाटक क्रमांक 442, जो की भिलाई – भिलाई नगर के मध्य मिडिल लाईन किमी. 859 / 17-19 में स्थित है । दिनांक 16.06.2021 को 22.00 बजे से 18.06.2021 के सुबह 08.00. बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य किये जाना है । अतः अति आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु समपार गेट की सड़क पर आवागमन बंद रहेगा।

हावड़ा-साई नगर शिर्डी- हावड़ा के मध्य सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा

रायपुर – 14 जून 2021/पीआर/ आर/92: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा हावड़ा -साई नगर शिर्डी- हावड़ा के मध्य सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा की सुविधा दी जा रही हैं।

यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से साई नगर शिर्डी के लिये गुरुवार दिनांक 17, 24 जून, 2021 को 02594 नंबर के साथ चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 14.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.15 बजे बिलासपुर, 03.00 बजे रायपुर, 04.00 बजे दुर्ग होते हुए सुबह 19.10 बजे साई नगर शिर्डी पहुँचेगी।

इसी प्रकार यह ट्रेन साई नगर शिर्डी से हावड़ा के लिए शनिवार दिनांक 19, 26 जून 2021 को 02593 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन साई नगर शिर्डी से 14.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.30 बजे दुर्ग , 06.10 बजे रायपुर , 07.55 बजे बिलासपुर होते हुए 19.30 बजे हावड़ा पहुँचेगी।

इस गाड़ी में 02 पावरकार , 05 सामान्य तथा 08 स्लीपर, 02 एसी-3 कोच, 01 एसी-2 कोच सहित कुल 18 कोच रहेगे।

रायपुर रेल मंडल की दो गाड़ियों दुर्ग कानपुर स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच की सुविधा

रायपुर -14 जून 2021/ पीआर/आर/ 93: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए दुर्ग- कानपुर स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी जा रही है ।गाड़ी संख्या 08203/ 08204 दुर्ग कानपुर दुर्ग स्पेशल में दिनांक 15 जून 2021 को 01 अतिरिक्त अस्थाई स्लीपर कोच की सुविधा दी जा रही है। जिससे प्रतिक्षा सूची के यात्रियों को आरक्षित सीट का फायदा मिलेगा।

हटिया एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 19 जून से सप्ताह मे दो दिन चलेगी

रायपुर – 14 जून, 2021/ पीआर/आर/95: रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा हटिया एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चल रही 02812/02811 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल–हटिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रत्येक शुक्रवार को हटिया एवं विपरीत दिशा लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रविवार को चल रही थी।
इस गाड़ी के परिचालन सप्ताह एक दिन के स्थान पर सप्ताह में दो दिन किया जा रहा है, अब यह गाड़ी दिनांक 19 एवं 26 जून, 2021 को हटिया से प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को 02812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एवं इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 21 एवं 28 जून, 2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को 02811 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–हटिया द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बन कर चलेगी ।

Related Posts