शव का पंचनामा कर सीएचसी से पीएम कराया गया जिसमें डाक्टर द्वारा हार्ड एंड ब्लंड आबजेक्ट से सिर मे कई चोंट आने से अत्याधिक रक्त स्राव होने से मृत्यु होना लेख किया गया है, परिजनो को पुछताछ करने पर बतायें कि मृतिका का प्रेम संबंध हरडुवा निवासी आनंद वर्मा पिता राधेलाल वर्मा के साथ था जो शादी करने से मना कर दिया था तीन चार माह पहले युवती आरोपी आंनद वर्मा के घर शादी करने के लिये आयी थी लेकिन आरेापी द्वारा उसे मारपीट कर भगा दिया गया था…
खैरागढ़। दिनांक 26.01.2026 के दोपहर करीब 12.00 बजे थाना ठेलकाडीह पुलिस को सूचना मिला कि किसी अज्ञात महिला का शव हरडुवा जलाशय के निकासी गेट के पास पानी में तैर रहा है कि सूचना पर तत्काल ठेलकाडीह पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित कर मौके पर पहुंच कर सूचना की तस्दीक किया गया सूचना सही पाया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुये आसपास के लोग एवं ग्रामीणो से अज्ञात शव के पहचान के संबंध में पतासाजी कि जा रही थी।
इसी दौरान पानी में थोडी दूर पर एक कैरी बेग में म़ृतिका का आधार कार्ड चप्पल एंव अस्पताल के उपचारी दस्तावेज तैरते हुये पाये गये जिसके पश्चात मृतिका रूपा साहू पिता देवनाथ साहू उम्र 21 साल निवासी रामनगर मुक्तिधाम सुपेला भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छग का पहचान होने से उनके परिजनो को सूचना देकर मौके पर तलब किया गया एंव हत्या होना प्रतीत होने से मौके पर देहाती नालसी अप0 क्रं0 12/2026 धारा 103(1)-238 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
शव का पंचनामा कर सीएचसी घुमका से पीएम कराया गया जिसमें डाक्टर द्वारा हार्ड एंड ब्लंड आबजेक्ट से सिर मे कई चोंट आने से अत्याधिक रक्त स्राव होने से मृत्यु होना लेख किया गया है, परिजनो को पुछताछ करने पर बतायें कि मृतिका का प्रेम संबंध हरडुवा निवासी आनंद वर्मा पिता राधेलाल वर्मा के साथ था जो शादी करने से मना कर दिया था तीन चार माह पहले युवती आरोपी आंनद वर्मा के घर शादी करने के लिये आयी थी लेकिन आरेापी द्वारा उसे मारपीट कर भगा दिया गया था।
दिनांक 25.01.2026 को भी आरोपी के घर शादी करने बोलने के लिये ही आयी होगी बताने पर आरोपी का पतासाजी किया गया जो घर मे मिलने पर कडाई से पुछताछ करने पर घटना सदर को कारित करना स्वीकार किया और बताया कि वह लडकी से पीछा छुडाना चाहता था, शादी करना नही चाहता था और लडकी बार बार शादी करने के लिये दबाव बना रही थी तो उसे मोटर सायकल मे बैठाकर घटना स्थल ले जाकर पत्थर से उसके सिर मे वार कर हत्या कर दिया।
लाश को छुपाने के लिये दो गमछा से कमर में बांधकर बडे पत्थर से बांधकर पानी में फेक दिया था आरोपी के निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाजरब पत्थर आरोपी के पहने हुये कपडे जिसमें खुन लगे हूये है एवं मोटरसायकल को जप्त कर लिया गया है आरोपी के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे एसडीओपी खैरागढ सायबर सेल की टीम एवं थाना ठेलकाडीह के टीम का विशेष योगदान रहा। जिन्हे पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव द्वारा विवेचना कार्य में संलग्न टीम को उचित ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
















