भिलाई। मंगलवार 15 जून को एसआर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चिखली- दुर्ग द्वारा छावनी थाना दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे समर्पण अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

एसआर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि अस्पताल समय-समय पर विभिन्न जगहों पर शिविरों का आयोजन करते आ रही है वही इस बार दुर्ग पुलिस के समर्पण अभियान के तहत मेडिकल शिविर का आयोजन भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत परिसर में 15 जून को पुलिस कर्मचारियों एवं बुजुर्गों का मेडिकल चेक अप का शिविर लगाने जा रही है दोपहर 12:00 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है।














