BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर एशोसिएशन ने निशुल्क हेलमेट वितरण कर यातायात के प्रति लोगों को किया जागरूक

भिलाई। दुर्ग परिवहन विभाग, दुर्ग यातायात पुलिस और भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर एशोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खुर्सीपार गेट मुख्य कार्यालय में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान 250 से ज्यादा ड्राइवरों का स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 से ज्यादा नेत्र जांच शिविर, 100 से ज्यादा लोगो ने ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट किया, यातायात नियमों की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी मार्गदर्शन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु 100 से अधिक महिलाओं को एवं 500 से अधिक पुरुषों को हेलमेट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में यातायात जागरुकता हेतु छत्तीसगढ़ी नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में यूबीएस चौहान अतिरिक्त परिवहन कमिश्नर छ.ग., सुखनंदन राठौर, एएसपी दुर्ग शहर एसएल. लकड़ा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग और भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी थे।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि यूबीएस चौहान ने कहा कि पिछले तीन वर्षो से युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह अपने ड्रायवरों व हेल्फरों को जागरुक करने के लिए इस तरह के आयोजन कर रहे है वह सराहनीय है। स्व. बीरा सिंग के पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का काम इंद्रजीत कर रहे है। इनके एसोसिएशन को मै धन्यवाद देता हूं। सड़क सुरक्षा माह में ट्रांसपोर्टरों का यह प्रयास जागरुकता लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

डब्ल्यूएचओ के रिपोर्ट के मुताबिक 40 प्रतिशत सिर में चोंट लगने की वजह से आदमी की मौत हो जाती है इसलिए हम सभी को दोपहिया चलाते वक्त आगे व पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट अनिवार्य रुप से पहनना चाहिए। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर चलाना चाहिए। नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए। नाबालिक बच्चों को जब तक उनका लाइसेंस न बन जाए वाहन नहीं देना चाहिए। तभी दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

उन्होने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि कोई व्यक्ति मदद करता है तो उसे सरकार 25 हजार का ईनाम देती है। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीक के ड्रामा सेंटर में ले जाकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए सभी राहगीरों को दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं कार्यक्रम में शामिल ड्राइवर साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मलकीत सिंह द्वारा किया गया।

टीआई आरटीओ डगेश्वर सिंह राजपूत, टीआई आरटीओ अरुणा साहू एवं परिवहन निरीक्षक एस के जांगड़े विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में जोसफ साजन, समाजसेवी अनिल सिंग, छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत के महासचिव गुरनाम सिंग, जोगा राव, सुनील चौधरी, अनिल चौधरी, मलकीत सिंग लल्लू एवं सर्वसमाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

26 जनवरी को ध्वजारोहण और डोम शेड का शुभारंभ

आर्यनगर कोहका में 26 जनवरी के अवसर पर सुबह 10.30 बजे डोम शेड बीरा सिंह के अंगना का भव्य लोकार्पण एवं सौ फीट उंचे तिरंगे का ध्वजारोहण संपन्न होगा। समाज सेवा में समर्पित जरुरतमंद लोगों को डोमशेड नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। शादी, विवाह जन्मोत्सव, मरणोंपरांत, सामाजिक कार्यक्रम, रामायण पाठ, भागवत कथा एवं धार्मिक व सामाजिक आयोजन के लिए दिया जाएगा।

Related Posts