BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़: 4 युवती और एक ग्राहक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना पर छापेमार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 युवतियों और एक युवक को पकड़ा है. साथ ही पुलिस टीम ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है…

 

मौके से यूज्ड एवं अनयूज्ड कंडोम भी बरामद हुए. जिससे अनैतिक व्यापार की पुष्टि हुई. उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कैंट पुलिस द्वारा आवश्यक सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है…

 

 

वाराणसी (ए)। देह व्यापार का अवैध कारोबार किस तरह से फल फूल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आए दिन सेक्स रैकेट का पुलिस टीम भंडाफोड़ कर रही है. ऐसे ही एक सेक्स रैकेट पर शनिवार को SOG-2 टीम ने जब कैंट क्षेत्रान्तर्गत कुंज विहार कॉलोनी स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा, तब मौके से 4 युवती और एक युवक पकड़े गए. साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

पुलिस टीम जब रिहायशी इलाके के घर में पहुंची, तो लड़कियां और ग्राहक उन्हें देखकर भागने लगे। टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। इसके संचालक और उसकी पत्नी फरार हो गए। इस दौरान लड़कियां अपना चेहरा छिपाती रहीं। उन्हें बाहर निकालने के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी उन्हें थाने लेकर गईं। सेक्स रैकेट सेंट्रल जेल रोड स्थित एक कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहा था। इसे पति-पत्नी चलाते थे।

एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय ने बताया कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर एसओजी-2 टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई. सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत कुंज विहार कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए और पुष्टि होने के उपरान्त एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई. दबिश के दौरान अवैध गतिविधि में संलिप्त 3 युवतियों, एक महिला संचालिका और 1 पुरुष ग्राहक को मौके से पकड़ा गया।

मौके से यूज्ड एवं अनयूज्ड कंडोम भी बरामद हुए. जिससे अनैतिक व्यापार की पुष्टि हुई. उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कैंट पुलिस द्वारा आवश्यक सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि बीते महीने भी एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पति-पत्नी सेंट्रल जेल रोड की कॉलोनी में किराए पर एक मकान लिया था। इस मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इसमें लड़कियों को प्रशिक्षण देने के बहाने बुलाया जाता था। संचालक और उसकी पत्नी फरार हैं। संचालक की साली प्रयागराज की रहने वाली पकड़ी गई है। पकड़ी गई तीनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं।

ग्राहक नील कॉटेज, मलदहिया का रहने वाला है। वह बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात है। सभी आरोपियों को कैंट थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। संचालिका ग्राहकों से 3000 रुपए लेती थी और लड़कियों को 1000 देती थी।

एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी और सभी को जेल भेजा जाएगा।

Related Posts