BREAKING

फीचर्डविविध

209 रन का पहाड़ मात्र 15.2 ओवर में ढहा, भारत का सबसे बड़ा टी20 रन चेज

भारत ने 209 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल कर 28 गेंद शेष रहते न्यूजीलैंड को हराया, जो टी20 में 200+ लक्ष्य का सबसे तेज चेज है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई और नया टी20 रिकॉर्ड अपने नाम किया…

 

रायपुर। भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 और रचिन रवींद्र ने 44 रनों की अहम पारी खेली।

जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। ईशान किशन ने 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोकते हुए भारत को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी। भारत ने 28 गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी फुल मेंबर टीम की सबसे बड़ी जीत है।

200+ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए जीतना (फुल मेंम्बर टीमें)

शेष गेंदें मुकाबला स्थान साल लक्ष्य
28 गेंद भारत बनाम न्यूजीलैंड रायपुर 2026 209
24 गेंद पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2025 205
23 गेंद ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज बैसेटरे 2025 215
14 गेंद दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज जोहानिसबर्ग 2007 206

 

यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा, जिससे टीम ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही भारत 200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करने वाली दूसरी सबसे सफल टीम बन गई है।

भारत द्वारा सफलतापूर्वक चेज किए गए सबसे बड़े लक्ष्य (टी20I)

लक्ष्य मुकाबला स्थान वर्ष
209 भारत बनाम न्यूजीलैंड रायपुर 2026
209 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विशाखापत्तनम 2023
208 भारत बनाम वेस्टइंडीज हैदराबाद 2018
207 भारत बनाम श्रीलंका मोहाली 2009
204 भारत बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2020
202 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया राजकोट 2013

करीब दो साल बाद टीम में लौटे ईशान किशन ने अपने चयन को पूरी तरह सही साबित करते हुए महज 32 गेंदों में 76 रनों की सनसनीखेज पारी खेली। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 23 पारियों के बाद अपना पहला अर्धशतक जमाया और 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने टी20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

Related Posts