भिलाई। जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के राष्ट्रीय अध्यक्षा रेणु जोगी व विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह के अनुशंसा पर जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित अजीत जोगी नेे संगठन का विस्तार करते हुए भिलाई शहर से फिरोज खान को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष, के. उमाशंकर राव को प्रदेश महासचिव और रमा शंकर अजगले को जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भिलाई शहर जिला अध्यक्ष ज़हीर खान, युवा संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय, लक्खा सिंह ग्रेवाल, महिला मोर्चा की संभाग अध्यक्ष अनुपमा गोस्वामी, पूर्व सभापति युवराज वैष्णव, जोगिदर चौधरी, विनोद कोलते, फरहत खान, ऋषि टंडन , अनुरूध वर्मा , आशिक हुसैन , राहुल तिवारी , कमल गिरी , उमेश निर्मलकर, दुर्ग छात्र संघ अध्यक्ष संजय गुरुपंच, भिलाई शहर जिला छात्र संघ अध्यक्ष शुभम सिंह , प्रेम साहू , रेहान अंसारी , प्रताप टाइसन , विकास मिश्रा , गौरव यादव , अभिषेक शर्मा, राहुल निर्मलकर , द्वारिका साहू , लिलेंद्र डड़सेना , गायत्री देवांगन , गीता तन्डी , सोनू नोरँगे , चेतराम बंजारे , संतोष भारती , आदित्य सिंह , बरखा मानिकपुरी , सालेहा मिर्ज़ा , समशाद बेगम , रामप्यारी भारती , सुबोध कुर्रे , मनोज कुर्रे , राजा , उमेश कोसरे , नवीन कुर्रे ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया गया।











