BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं से कलेक्टर को कराया अवगत

भिलाई। छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज की समस्याओं से अवगत कराते हुए विस्तृत जानकारी दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि कई वर्षों के मेहनत के बाद ट्रांसपोर्ट नगर का कायाकल्प हुआ है कुछ ऐसी समस्याएं पैदा हो गई है जिसका निराकरण बहुत ही जरूरी है।

इन मांगों को रखा…

1) ट्रांसपोर्ट नगर में दो गेट है जहां से गाड़ियां अंदर बाहर होती है वह दोनों गेट में डबल रोड का निर्माण इन और आउट के हिसाब से किया गया है लेकिन पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में एक रोड को गाडी मालिक अपनी गाड़ियां खड़ा कर मुसीबत पैदा कर दिए हैं इसका निराकरण करना अति आवश्यक है इस कार्य के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था जल्द से जल्द किया जाए।

2) ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है प्रतिदिन गाड़ियों के पार्ट्स खुल रहे हैं डीजल चोरी बैटरी का तार, टायर की चोरी का अनेकों घटनाएं घट चुकी है इसलिए पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जानी चाहिए।

3) ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ ऐसी गाड़ियां खड़ी है जो कई सालों से रोड के ऊपर खड़ा करके छोड़ दिया गया है जिसका मालिक का कोई अता पता नहीं है इसे तुरंत हटाया जाए।

4) ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध कब्जा को लेकर कई बार आवाज उठ चुकी है जिस पर सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है यह भी एक जाम का कारण है।

5) सड़कों के ऊपर खड़ी गाड़ियों का मेंटेनेंस को रोका जाना चाहिए इस पर सरकार अंकुश लगावे एवं फेस टू में मेंटेनेंस के लिए जगह दी जानी चाहिए।

6) ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर जाने के लिए दो गेट है दोनों गेटों में बैरिकेट्स लगाया जाए ताकि अंदर बाहर गाड़ियों का आवागमन आसानी से किया जा सके।

7) रेलवे क्रासिंग के पास मछली और मटन दुकानों को जल्द से जल्द हटा हटाया जाए, सबसे बड़ी ट्रैफिक समस्या रेलवे गेट के चलते हो रही है।

8) फेस टू से रेलवे क्रासिंग इंजीनियरिंग पार्क के तरफ दिया जाए तथा नहर के ऊपर एक बड़ी पुलिया बनाकर फेस टू से डबरा पारा रोड से जोड़ा जाना चाहिए इससे गाड़ियों के आवागमन में सुविधा होगी।

9) बड़ी नहर के ऊपर बड़ी पुलिया तथा छोटी पुलिया जर्जर अवस्था में हो चुकी है जिसकी शिकायत कई बार शासन प्रशासन व निगम को तथा तंदुला कार्यालय में किया जा चुका है, इसे तत्काल निर्माण किया जाना चाहिए।

10) गाड़ियों के PUC जांच के लिए PUC जांच केंद्र छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को आथराइज्ड किया जाए।

11) एक पेड़ मां के नाम के तहत पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में छायादार वृक्ष लगाने हेतु पहल की जानी चाहिए।

12) पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन कब्जाधारियों की बाढ़ सी आ गई है लोगों की दुकानें खाली पड़ी है कोई किरायदार नहीं मिल रहा है निगम की आंख के नीचे जमीन कब्जा हो रहा है दूसरी तरफ खाली दुकानों को टैक्स भरने के लिए निगम नोटिस दे रही है इस पर तत्काल कार्यवाही नहीं हुई तो निगम का घेराव किया जाएगा जिसकी जवाबदारी निगम की होगी।

Related Posts