BREAKING

Uncategorised

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दुर्ग जिला से युवाओ और महिलाओं ने किया पार्टी प्रवेश, हुई नई नियुक्तियां

रायपुर। एनसीपी के वरिष्ठ नेता एवं युवा राष्ट्रीय सचिव  नीलकण्ठ त्रिपाठी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुलराज पांडेय के आदेश अनुसार युवा नेता सोनू गोस्वामी ने दुर्ग जिला महिला उपाध्यक्ष – सोनम चौधरी,
दुर्ग जिला उपाध्यक्ष सविंदर सिंह
वासु सिंह – दुर्ग जिला सचिव
धर्मेंद्र सिंह- दुर्ग जिला उपसचिव के पद पर नियुक्त किया।

वही आज के कार्यक्रम में दुर्ग जिला अध्यक्ष सुशील पांडेय के नेतृत्व में घनश्याम भोई और हरकिरत सिंह, विमल बार्ले, सन्तोष भारती, कमल भारती, साहिल यादव आदि ने पार्टी की सदस्यता ली।
आज के कार्यक्रम की शुरुआत सविंदर सिंह ने अपने उदबोधन से शुरू की वही युवा नेता सोनु गोस्वामी ने अपने उदबोधन में सभी लोगो का आभार जताया और सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और साथ ही उन्हें कहा कि इसी तरह पार्टी में सभी वर्ग के लोगो को जोड़कर पार्टी को और मजबूत बनाये कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव सुरभि शर्मा ने अपने उदबोधन में वहाँ मौजूद मातृ शक्ति को आगे आकर कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी में साथ चलने की अपील की।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष वंदना नंदनवार, राष्ट्रीय सचिव प्रतिनिधि राजेश माहोरे, युवा नेता निजाम कादरी, रायपुर शहर अध्यक्ष दीपेश बलानी, दुर्ग जिला कार्यकारी अध्यक्ष संगीत यादव मौजूद रहे।

Related Posts