भिलाई। विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर विधायक देवेन्द्र यादव के मार्गदर्शन से युवा कांग्रेस जिला महासचिव अर्जुन शर्मा व उनकी टीम ने आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार के बच्चों को पुस्तक, कॉपी, पेन बाट कर उन्हें पढ़ाई की ओर प्रेरित किया तथा 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम ना कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने और आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया।
श्री शर्मा ने कहा कि बच्चे बड़े हो कर देश का भविष्य बनते है। देश के विकास के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। शिक्षित समाज ही विकसित देश का आधार है।
सभी से अनुरोध किया कि आसपास ऐसे बच्चों हो तो उन्हें पढ़ाई की ओर प्रेरित करे। जिसमे युवा कांग्रेस के अभय सिंग, नवीन अग्रवाल,जगजीत, शुभम शर्मा, शुभम सिंह एवं अन्य साथी मौजूद थे।














