BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गोगुंडा क्षेत्र में सक्रिय 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दरभा डिवीजन के आर्म्ड कैडर के साथ साथ सपोर्ट सिस्टम भी ध्वस्त

गोगुंडा में सुरक्षा कैंप स्थापना से बदला क्षेत्र का परिदृश्य, 29 माओवादियों के सामूहिक आत्मसमर्पण के बाद केरलापाल एरिया कमेटी अब नक्सल मुक्त होने के अंतिम चरण में…आत्मसमर्पित माओवादी दरभा डिवीजन अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय रहे हैं…आत्मसमर्पित माओवादी जिला सुकमा के कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं…माओवादियों के पुनर्वास में जिला पुलिस बल , सीआरपीएफ 74 वाहिनी एवं कोबरा 201 वाहिनी की रही है विशेष भूमिका रही…

 

 

सुकमा। जिला सुकमा अंतर्गत ग्राम गोगुंडा क्षेत्र में केरलापाल एरिया कमेटी के अधीन सक्रिय रहे कुल 29 माओवादी कैडरों द्वार दिनांक 14.01.2026 को पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक हिमांशु पाण्डे, कमाण्डेन्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ, रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, एवं मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर छत्तीसगढ़ शासन की “पूना मार्गेंम” आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया गया।

उक्त आत्मसमर्पण में गोगुंडा क्षेत्र में सुरक्षा कैंप की स्थापना की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सुरक्षा कैंप की स्थापना के पश्चात क्षेत्र में प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान, निरंतर दबाव एवं सघन सर्च ऑपरेशनों के परिणामस्वरूप माओवादी संगठन की गतिविधियाँ सीमित हुईं, जिससे कैडरों में संगठन के प्रति मोहभंग उत्पन्न हुआ और उन्होंने आत्मसमर्पण का मार्ग अपनाया।

उल्लेखनीय है कि गोगुंडा क्षेत्र अपनी विषम एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पूर्व में माओवादियों के दरभा डिवीजन के लिए एक सुरक्षित एवं अनुकूल ठिकाना माना जाता था। सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद उक्त माओवादी ठिकाने को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया तथा क्षेत्र में लगातार प्रभावी नक्सल ऑपरेशन संचालित कर माओवादी संगठन पर निर्णायक दबाव बनाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ क्षेत्र में शासन की समस्त कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ अब भोले-भाले एवं वंचित ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है, जिससे स्थानीय जनता का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है।

आत्मसमर्पित माओवादियों को शासन के पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति -2025’’ के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे। ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक एवं शांतिपूर्ण जीवन यापन कर सकें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि- सुकमा पुलिस समस्त सक्रिय माओवादियों से पुनः अपील करती है कि वे हिंसा और विनाश का रास्ता छोड़कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। ‘पूना मार्गेंम’ अभियान के माध्यम से अपने जीवन को एक नई और सुरक्षित दिशा दें।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची:-

01. पोड़ियाम बुधरा
निवासी – गोगुण्डा डुंगिनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष
(ईनामी ₹02 लाख)

02. हेमला मंगड़ू
निवासी – गोगुण्डा धोबड़पारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष

03. मड़कम हिड़मा
निवासी – गोगुण्डा डुंगीनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत जीआरडी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर

04. हेमला हड़मा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर

05. माड़वी देवा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य

06. हेमला नंदा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

07. मड़कम बुधरा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत पंच कमेटी सदस्य

08. मुचाकी सोमा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत जनताना सरकार सदस्य

09. मुचाकी गुट्टा
निवासी – गोगुण्डा उसकोनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

10. पोड़ियाम देवा
निवासी – गोगुण्डा पेरमापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

11. मुचाकी बुधरा
निवासी – गोगुण्डा मिस्सीपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य

12. पोड़ियाम सोमड़ा
निवासी – गोगुण्डा डुंगिनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

13. मुचाकी मूड़ा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – ग्राम गोगुण्डा ध्रुवापारा मिलिशिया सदस्य

14. सोड़ी देवा
निवासी – गोगुण्डा डुंगीनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य

15. मुचाकी हड़मा
निवासी – गोगुण्डा उसकोनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

16. वेट्टी देवा
निवासी – गोगुण्डा पेरमापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

17. मुचाकी नंदा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा/पांतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

18. माड़वी राजा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य

19. पोड़ियाम बण्डी
निवासी – गोगुण्डा उसकोनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – उसकोनपारा मिलिशिया सदस्य

20. सोड़ी नंदा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

21. मड़कम कोसा
निवासी – गोगुण्डा डुंगीनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

22. सोड़ी बुधरा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य

23. मुचाकी आयता
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – ग्राम गोगुण्डा ध्रुवापारा मिलिशिया सदस्य

24. मुचाकी नंदा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य

25. मुचाकी मुका
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य

26. माड़वी सुक्का
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य

27. माड़वी देवा
निवासी – गोगुण्डा डुंगीनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – डुंगीनपारा जंगल कमेटी सदस्य

28. मुचाकी हड़मा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य

29. मुचाकी लक्खा
निवासी – गोगुण्डा पेरमापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

Related Posts