BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

25वीं राज्य सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप में भिलाई-चरोदा की टीम बनी विजेता: कबड्डी संघ के अध्यक्ष, महापौर और आयुक्त ने दी बधाई

भिलाई 03। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के तत्वधान में 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप कोरबा में आयोजित किया गया था, जिसमें भिलाई चरोदा कार्पोरेशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर की टीम को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट ऑल राउंडर दीपेंद्र भुईयां व बेस्ट कैचर का खिताब लोकेश पोर्ते को दिया गया।

बुधवार को पूरी टीम ने विजेता ट्रॉफी के साथ छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, भिलाई चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे और निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत से मुलाकात की। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की

निगम महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि भिलाई चरोदा के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी ना हमारे शहर अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में अपना डंका बजाया है, मै विजेता कबड्डी के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भिलाई चरोदा के साथियों ने पहला स्थान पाया है, मै उनके मेहनत को सलाम भी करता हुआ और बधाई भी देता हूं।

छत्तीसगढ़ के ऐसे खिलाड़ी जो अपने गरीब परिस्थिति से निकल कर न केवल अपना नाम रोशन किया है अपितु अपने माता पिता, अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। देश और प्रदेश का नाम वहां के स्वास्थ्य वातावरण से होता है और खेल भावना हमको यही सिखाती है कि हमे एकजुटका और भाईचारे के साथ कैसे आगे बढ़ना है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि नगर निगम से जो भी बन पड़ेगा वो सहयोग खिलाड़ियों का करेंगे ताकि वो ओर आगे बढ़ सके।

निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने कहा कि बहुत ही गर्व और हर्ष की बात है कि हमारे निगम क्षेत्र के बच्चों ने कोरबा में आयोजित प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम प्राप्त किया है, यह उपलब्धि हमारे अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इतने प्रतिभागियों के साथ खेल कर प्रथम स्थान पा जो परचम लहराया है उसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

Related Posts