भिलाई। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ताम्रध्वज साहू- अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग एवं कैबिनेट मंत्री छ.ग.और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार, छग प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग प्रभारी चौधरी खुर्शीद अहमद, सहप्रभारी दिनेश कुमार , प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के विशेष मार्गदर्शन व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोल-डीजल,रसोई गैस आदि पेट्रोलियम पदार्थो सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के मुल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई शहर के तत्वधान में राहुल आटोमोबाईल पेट्रोल पंप छावनी चौक भिलाई में धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही उक्त कार्यक्रम में बाईक ढपेल रैली निकाल कर केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाप नारे लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई जिलाध्यक्ष नरेश सागरवंशी उपस्थित हुए उन्होनें कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार 7 साल पहले देश की जनता को अचछे दिन का सपना दिखा महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन आज प्रेट्रोलियम पदार्थों समेत दैनिक उपभोग की वस्तओं की किमत पिछले 70 सालों का रिकार्ड तोड़ , आसमान छू रहा है केन्द्र सरकार महंगाई कम करने में फेल हो चुका है लेकिन फिर भी भाजपा के नेता महंगाई पर आमजनता को महंगाई न झेल पाने पर खाने पिना छोड़ने व पेट्रोल न डलवाने जैसे अनाप सनाप बयान देते हैं जो शर्मनाक है आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस कोरोना काल में महंगाई कम कर जनता को राहत देना छोड़ पेट्रोल डीजल पर एक्साईज ड्यूटी बढ़ा केन्द्र सरकार अपना कोष भरने में लगा हुआ है।
जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान हो रहा है अगर वे महंगाई को लगाम नही लगा पाए तो आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेश सागरवंशी जी के साथ महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुमार जंघेल एवं रोमन सेन, संयुक्त महामंत्री नारायण प्रसाद सेन, सचिव आर एन विश्वकर्मा, शाला विकास समिती अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य नंदकुमार यादव, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश कौशिक कार्यकारिणी सदस्य प्रेम प्रकाश देवांगन, लखन साहू, गुलशन यादव, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, पप्पू सिंह ,वार्ड अध्यक्ष रेखा सिंह वर्मा, शोभा वर्मा, बसंती साहू, कुशल साहू, खोमेश साहू , अभय निर्मलकर राम स्वरूप साहू आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान किये। पिछड़ा वर्ग ब्लाक अध्यक्षों ने आज के कार्यक्रम में सहयोग करने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किये।














