भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 5 पीली मिट्टी चौक स्थित एसएलआरएम सेंटर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए पत्र थमाया है। एसएलआरएम सेंटर के संचालन एजेंसी द्वारा सेंटर के बाहर कचरा डंप होने किया जा रहा है, जिसका मार्निंग विजिट के दौरान आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने कहा गया था। एजेंसी द्वारा ऐसी कृत्य को घोर लापरवाही मानते हुए मामले में जोन 01 आयुक्त आयुक्त सुनील अग्रहरि ने एजेंसी को पत्र जारी किया है।
भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 5 पीली मिट्टी चैक स्थित एसएलआरएम सेंटर के परिसर में एसएलआरएम सेंटर संचालन एजेंसी पी व्ही रमन द्वारा कचरा डंप किया गया है, निगम आयुक्त श्री रघुवंशी ने एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण के दौरान डंप कचरे को व्यवस्थित कर तत्काल व्यवस्था सुधारने कहा था, जिस पर आज जोन 01 आयुक्त सुनील अग्रहरि ने एसएलआरएम की एजेंसी को पत्र जारी कर तत्काल व्यवस्था दूरूस्त करने कहा गया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पीली मिट्टी चौक स्थित एसएलआरएम सेंटर में कचरा पृथक्करण का कार्य की जिम्मेदारी ली गई है, परंतु एसएलआरएम सेंटर के निरीक्षण के दौरान बाहर कचरा डंप पाया गया।
डंप कचरे को आवारा मवेशियों द्वारा फैलाया जा रहा है, जिससे आस पास के नागरिकों को परेशानी हो रही है, बारिश के दिनों में बरसाती बीमारियों के रोकथाम के प्रयास पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, आपका कृत्य नियम शर्तों के विरूद्ध है, शीघ्र ही एसएलआरएम सेंटर की समुचित सफाई व्यवस्था करना सुनिश्चित करे।














