BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

5 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक सेक्स कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार

5 वर्षीय बालक के साथ गंभीर लैंगिक अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार…घटना दिनांक 02.01.2026 से आरोपी था फरार…आरोपी पूर्व में आबकारी अधिनियम के प्रकरण में दोषसिद्ध…धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 16.10.2025 को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹25,000/- अर्थदंड से दंडित किया जा चुका है…

 

डोंगरगढ़। आरोपी समीर सहारे पिता श्याम लाल सहारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-02, इंदिरा वार्ड, बुधादेव मार्ग, केदराबाड़ी रोड, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा एक 05 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कृत्य गंभीर चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 115(2) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के पश्चात आरोपी फरार हो गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं विवेचना हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश कर आज दिनांक 09/01/2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी समीर सहारे के विरुद्ध थाना बोरतलाब में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 03/2025, धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 16.10.2025 को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹25,000/- अर्थदंड से दंडित किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण: नाम समीर सहारे पिता श्याम लाल सहारे, उम्र 21 वर्ष, पता वार्ड क्र. 02, इंदिरा वार्ड, बुधादेव मार्ग, केदराबाड़ी रोड, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

Related Posts