नईदिल्ली (ए)। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। शिखर धवन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। ऑल इंडिया सीनियर सलेक्शन कमेटी ने टीम का ऐलान किया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम 13 से 25 जुलाई के बीच श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
20 सदस्यीय भारतीय टीम में नीतीश राणा को पहली बार टीम में जगह मिली है। इनके अलावा देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड को भी टीम में जगह मिली है। श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टीम में सबसे चौंकाने वाला तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का है। टीम में ऑलराउंडर कृष्णा गौतम को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया ने 4 नेट बॉलरों को भी श्रीलंका दौरे के लिए चुना है। इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह को नेट बॉलर के तौर पर टीम में चुना गया है।
🚨 NEWS 🚨: The All-India Senior Selection Committee picked the Indian squad for the 3-match ODI series & the 3-match T20I series against Sri Lanka in July. #TeamIndia
Details 👉 https://t.co/b8kffqa6DR pic.twitter.com/GPGKYLMpMS
— BCCI (@BCCI) June 10, 2021
भारतीय टीम 13 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं टी 20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। उसे वहां 18 जून से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद टीम अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सिरीज खेलेगी। इसी वजह से भारत ने श्रीलंका दौरे के लिए दूसरी टीम भेजी है
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णा गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया
भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला वनडे – 13 जुलाई
दूसरा वनडे -16 जुलाई
तीसरा वनडे -18 जुलाई
भारत बनाम श्रीलंका टी-20 सीरीज शेड्यूल
पहला टी-20 मैच -21 जुलाई
दूसरा टी-20 मैच – 23 जुलाई
तीसरा टी-20 मैच – 25 जुलाई















