आज 8 जनवरी दिन गुरुवार है और गुरु का गोचर दिन रात मिथुन राशि में हो रहा है। जबकि आज गुरु से तृतीय उपरांत चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। ऐसे म आज चंद्रमा और गुरु शुभ योग बना रहे हैं जिनमे गजकेसरी और अमला योग विशेष रूप से शामिल रहेंगे। लेकिन इन सबके साथ आज शाम राहु और केतु को छोड़कर तमाम ग्रहों के बीच आज केंद्र योग भी बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष
आज का दिन मेष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। नई परियोजनाओं पर काम करने की योजना बनेगी। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। सकारात्मक सोच दिन को और बेहतर बनाएगी।
वृष
संपत्ति से लाभ के योग हैं। धैर्य और समझदारी से काम करेंगे तो अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराना विवाद सुलझेगा। शिक्षा में उन्नति होगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन
टेक्निकल कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य संबंधी यात्रा संभव है। नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी अनुकूलता की कमी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कर्क
क्रोध और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार में असमंजस की स्थिति बन सकती है। नई परियोजना में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को नज़र अंदाज़ न करें।
सिंह
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नया निवेश फिलहाल टालें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
कन्या
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है। नए निवेश और नए कार्यों की योजना सफल होगी। पारिवारिक विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। दिन उत्साहजनक रहेगा।
तुला
किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। व्यापार में खास लाभ नहीं होगा। साहित्य और कला क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक
महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यशैली में बदलाव आएगा। धन लाभ के योग हैं। दोपहर बाद का समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
धनु
व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। साहित्य क्षेत्र में उन्नति होगी।
मकर
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। धन लाभ के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। नए कार्य से पहले वरिष्ठों की सलाह लें। दोपहर बाद स्थिति सामान्य होगी। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें।
कुंभ
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन
आज का राशिफल के अनुसार, मीन राशि वाले चिंता के कारण मन उदास रह सकता है। धैर्य से काम लें। दोपहर बाद पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
















