BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मामला-ए-जितिन प्रसाद: एक खटारा गाड़ी एक गैरेज से निकलकर दूसरे गैरेज में चली गई : बृजमोहन सिंह

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह ने कहा कि मामला-ए-जितिन प्रसाद एक खटारा गाड़ी एक गैरेज से निकलकर दूसरे गैरेज में चली गई।
जितिन प्रसाद का भाजपा में जाना कोई बहुत ज्यादा अफसोस की बात नहीं है। वर्ष 2004 में हेलीकॉप्टर शॉट के जरिए कांग्रेस में आकर उन्होंने कांग्रेसी लहर में लोकसभा का चुनाव जीता है, फिर तत्काल केंद्रीय मंत्री बना दिए गए। मात्र 17 साल के उनके राजनीतिक कैरियर में उन्हें अनेकों उच्च पदों पर बैठा दिया गया।

कांग्रेस के लिए उन्होंने कोई भी उपलब्धि भरा काम नहीं किया। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत तक जब्त हो गई, फिर उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनका यही हस्र रहा। वे यहां भी जमानत नहीं बचा पाए और पांचवें पायदान में चले गए। उनकी पत्नी दो-दो बार जिला पंचायत का चुनाव हार गई, अभी हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। ये जब तक कांग्रेस में रहे उन्हें सब कुछ इनकी इच्छा अनुसार मिला।

इन्हें आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने आम कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया, जितने उच्च पदों पर नवाजा था उतना ही किसी साधारण कार्यकर्ताओं को मिल जाता तो कांग्रेस को मजबूती प्राप्त होती, किंतु दुर्भाग्य ही है कि ज्यादातर ऐसे ही लोगों को हेलीकॉप्टर शॉट के पद मिल जाता है, जिनकी कोई हैसियत नहीं होती है। बहुत से ऐसे लोगों की पहचान कांग्रेस में शुरू होकर भाजपा तथा अन्य दलों में जाकर समाप्त हो जाती है, इसलिए ऐसे लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता, ये जहां जाएंगे वहां गंदगी ही करेंगे।

Related Posts