मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा…
नईदिल्ली (ए)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने फैसला किया है कि वह टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद उस वक्त से गरमा गया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने कहा था। अब बीसीबी की तरफ से इस पूरे मुद्दे को लेकर बयान जारी किया गया है। उन्होंने आईसीसी से श्रीलंका में विश्व कप के मैच कराने की मांग की है।
बीसीबी ने कहा, ‘बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और भारत में होने वाले मैचों में बांग्लादेश नेशनल टीम की भागीदारी से जुड़ी कुल परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
















