BREAKING

Uncategorised

चोरी का 10 टन सरिया बेचने के फिराक में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ट्रक जली हालत में जप्त

रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 1/6/21 को रात्रि ट्रक क्रमांक सीजी 04 LG 4311 में 10 टन सरिया कीमती 500000 ट्रक सहित बजरंग मैटालिक के सामने खड़ा कर ड्राइवर खाना खाने घर चला गया इसी दौरान कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 154/21 धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल की टीम व थाना उरला टीम के द्वारा सीसीटीवी खंगाल कर उक्त ट्रक को कोमाखान क्षेत्र अंतर्गत से जले हुए हालत में बरामद किया गया।

मुखबिर से सूचना पर कि ग्राम जमहर का संपत नाम का एक व्यक्ति अपने कब्जे में 10 टन सरिया रखा है बेचने के फिराक में है कि सूचना पर ग्राम जम्हार के संपत पटेल से पूछताछ करने पर घटना में नारायण नागेश रमाकांत द्वारा घटना को अंजाम देना बताएं आरोपी संपत से 10 टन सरिया बरामद किया गया।आरोपी (1) संपत पटेल पिता वेदराम उम्र 35 वर्ष निवासी जम्हार थाना पिथौरा जिला महासमुंद (2) लक्ष्मी नारायण नागेश पिता जनक राम 21 वर्ष ग्राम सरोरा थाना उरला जिला रायपुर को आज दिनांक 8/6/21 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में उपनिरीक्षक तापेश्वर नेताम थाना उरला, साइबर सेल से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पांडेय, आर. रवि तिवारी, आशीष राजपूत, हिमांशु राठौड़, विकाश क्षत्री एवं उमेश पटेल थाना उरला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts