BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा में दया सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यसमिति का बनाया गया सदस्य

भिलाई। बोल बम एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दया सिंह को प्रदेश भाजपा मे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। इस नियुक्ति ने भिलाई-दुर्ग में खासे चर्चा का विषय बना हुआ है और यह नियुक्ति भिलाई दुर्ग सहित प्रदेश के राजनीति में नया मोड़ ले लिए है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अनुसंशा पर प्रदेश संगठन ने यह नियुक्ति की है। दया सिंह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बहुत ही करीबी माने जाते है।


भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करता है। दया सिंह को यह जिम्मेदारी देने का एक कारण यह भी है कि दया सिंह द्वारा लगातार गरीब, असहाय और जरूरमंद लोगो की मदद में लगे रहते हैं। पिछले वर्ष और इस वर्ष कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने लगातार जरूरतमंदों की मदद की है जिसकी चारो ओर प्रशंसा हुई। लॉक डाउन में दया सिंह ने जरूरतमंद लोगों के अलावा बेजुबान पशुओं की भी भरपूर सहयोग किया। ऐसे में संगठन ने उनके कार्यों को देखते हुए भरोसा जताया है।भिलाई निगम चुनाव से पहले दया सिंह की यह नियुक्ति कई मायनों में भिलाई की राजनीति के लिए एक सरप्राईज है। भिलाई की राजनीति में उनका दखल बढ़ेगा और खुर्सीपार, कैंप सहित कई क्षेत्र के कई वार्डों इसका सीधा असर होगा और भाजपा को इससे फायदा होगा।

इस नियुक्ति पर दया सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है और कहा कि मैं हमेशा अपने पद की गरिमा बनाये रखूंगा और पूर्ण निष्ठा भाव के साथ पार्टी के लिए हमेशा कृत संकल्पित रहते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूँगा वही इस नियुक्ति से दया सिंह के समर्थकों में हर्ष का माहौल है। दया सिंह के शुभचिंतक और पार्टी पदाधिकारी उन्हें लगातार बधाई दे रहे है।

Related Posts