BREAKING

Uncategorised

पर्वत फाऊण्डेशन के चैयरमैन अतुल पर्वत ने राज्यपाल को ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन और मास्क प्रदान किए

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके को राजभवन में भिलाई केन डू पर्वत फाऊण्डेंशन के प्रमुख अतुल पर्वत ने राजभवन के कर्मचारियों के लिए ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन और 2500 मास्क प्रदान किए। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यो की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि इस त्रासदी के समय आपके और आपके संस्था के द्वारा जो मानवीय कार्य किया गया है वह सराहनीय है। ऐसे कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है। श्री पर्वत ने बताया कि उनके द्वारा गत वर्ष 1100 परिवारों को भोजन वितरण किया गया और पुलिसकर्मियों को सहायता प्रदान की गई। साथ ही रायपुर और भिलाई में मास्क वितरण किए गए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पुलिस स्टेशन में सेनिटाइजर मशीन वितरित किए गए।

Related Posts