
दुर्ग। पुलिस मुख्यालय, रायपुर के आदेश पर दुर्ग जिले में कर्तव्यस्थ 07 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस तारतम्य में आज दिनांक 07.06.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय , दुर्ग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) जिला – दुर्ग अनंत कुमार साहू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) जिला – दुर्ग कविलाश टंडन , रक्षित निरीक्षक, दुर्ग नीलेश द्विवेदी एवं पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षकों के परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में स्टार सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पदोन्नति प्राप्त करने वाले क्रमशः सहायक उप निरीक्षक कमला यादव, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वर्मा, सहायक उप निरीक्षक ज्योति राजपूत , सहायक उप निरीक्षक बलदाउ चन्द्राकर, सहायक उप निरीक्षक देवादास भारती, सहायक उप निरीक्षक परस राम देवदास हैं। इन सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले सहायक उप निरीक्षकों के एक कंधे पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा जहाँ स्टार लगाया गया वहीं दूसरे कंधे पर उनके परिवार के परिजनों द्वारा स्टार लगाया जाकर पदोन्नत हुए। उप निरीक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को एवं उनके परिजनों को पदोन्नति की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही हमेशा बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य करने हेतु उन्हें बताया और यह भी कहा कि आप सभी दुर्ग पुलिस में अन्य पुलिस कर्मियों के अनुशासन एवं बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देने वाले लोग है । आप इसी प्रकार अनुशासित एवं टीम भावना से कार्य करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़े ऐसी कामना है । पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी अपनी खुशी को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के समक्ष व्यक्त किया और इस बात के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके द्वारा स्टार सेरेमनी में हम सभी को अवसर प्रदान किया यह स्टार सेरेमनी हमेशा हमारे जीवन में स्मृति बनकर रहेगी और इस बात का भी गर्व है कि आज हमारे परिजन उप निरीक्षक के पद पर लगातार पुलिस विभाग में कार्य करते हुए पदोन्नत हो रहे है । इस अवसर पर पदोन्नत हो रहे पुलिस कर्मियों के साथ उनके परिजन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय , दुर्ग के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।














