BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग: एक की मौत, फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

सोमवार ( 29 दिसंबर 2025) को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के बी1 और एम2 कोच में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में बी1 और एम2 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए. इस हादसे में एक व्यक्ति का शव निकाला गया है, जबकि कई अन्य यात्री बाल-बाल बच गए. आग ट्रेन में रात 12:45 बजे लगी…

 

 

विशाखापत्तनम (ए)। आंध्र प्रदेश के येलामांचिली इलाके में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी पता नहीं है और इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। जिन दो कोच में आग लगी, उनमें से एक में 82 तो दूसरे में 76 यात्री सवार थे। लोको पायलट ने आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

ट्रेन में आग लगने की सूचना देर रात 12.45 बजे मिली। हादसे के बाद आग की चपेट में आए बी-1 कोच में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। हादसे के बाद आग से प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया और ट्रेन को उसके गंतव्य एर्नाकुलम की तरफ रवाना कर दिया गया। वहीं हादसाग्रस्त दोनों कोचों के यात्रियों को भी जल्द उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया जाएगा। दो फोरेंसिक टीमें आग की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।

बी-1 और एम-2 डिब्बों में आग लगी। आग जिस समय लगी, उस समय सभी यात्री आराम से सो रहे थे। लोको पायलट को जैसे ही ट्रेन में आग लगने का पता चला, वैसे ही लोको पायलट ने तुरंत ही ट्रेन को रोक दिया। दमकल कर्मियों को तुरंत सूचना दी गई।

दमकलकर्मियों के पहुंचने तक दोनों डिब्बे पूरी तरह से जल चुके थे और पूरा स्टेशन धुएं से ढक गया। हादसे में एक यात्री की मौत के अलावा कुछ अन्य यात्री मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के चलते विशाखापत्तनम विजयवाड़ा रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं।

Related Posts