BREAKING

Uncategorised

दुर्ग-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन साढ़े तीन घण्टे देर से होगी रवाना, सांतरागाछी एवं पुणे के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की मिली सुविधा, दुर्ग-कानपुर एवं दुर्ग उधमपुर में अतिरिक्त कोच की सुविधा

दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राउरकेला – झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग की ऊँचाई बढ़ाने का निर्माण कार्य के लिए कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित

रायपुर -07 जून, 2021/पीआर/आर/82: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राउरकेला – झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग की ऊँचाई बढ़ाने का निर्माण कार्य के लिए कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा । यह निर्माण कार्य दिनांक 09 जून, 2021 को 05 घंटे 30 मिनिट तक किया जाएगा । उक्त अवधि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली दो गाड़ियो को देरी से रवाना की जाएगी ।
जिसका विस्तृत जानकारी इस प्रकार है ।
देरी से चलने वाली गाडियों-
1. दिनांक 08 जून, 2021 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 08478 योगनगरी ऋषिकेश – पूरी स्पेशल ट्रेन को योगनगरी ऋषिकेश से 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना की जाएगी।
2. दिनांक 09 जून, 2021 को दुर्ग से चलने वाली 03287 दुर्ग – राजेन्द्र्नगर स्पेशल ट्रेन को दुर्ग से 03 घंटे 25 मिनिट देरी से रवाना की जाएगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करती है तथा इस प्रकार के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा करती है।

सांतरागाछी एवं पुणे के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रायपुर – 07 जून, 2021/पीआर/आर/83: यात्रियो की सुविधा के लिए सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी के मध्य 3 फेरों के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा दी जा रही है ।

यह गाड़ी सांतरागाछी से पुणे के लिये प्रत्येक गुरुवार दिनांक 10, 17 एवं 24 जून, 2021 को 02492 नंबर के साथ चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन संतरागाछी से 23.25 बजे रवाना हो कर अगले दिन 10.30 बजे बिलासपुर, 12.45 बजे रायपुर, 13.40 बजे दुर्ग, 15.58 बजे गोंदिया एवं 17.50 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन 09.05 बजे पुणे पहुँचेगी ।

इसी प्रकार यह ट्रेन पुणे से सांतरागाछी के लिए प्रत्येक शनिवार दिनांक 12, 19 एवं 26 जून 2021 को 02491 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन पुणे से 17.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.15 बजे नागपुर, 11.30 बजे गोंदिया, 13.40 बजे दुर्ग , 14.15 बजे रायपुर , 16.00 बजे बिलासपुर, 19.35 बजे झारसुगुड़ा होते हुए अगले दिन 05.15 बजे संतरागाछी पहुँचेगी । इस गाड़ी में 04 एसएलआर, 02 पावरकार एवं 14 स्लीपर सहित कुल 20 कोच रहेगे।

हटिया -पुणे- हटिया के मध्य 03 फेरों के लिए साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा

रायपुर – 07 जून 2021/पीआर/ आर/84: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा हटिया -पुणे -हटिया मध्य 03 फेरों के लिए साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा दी जा रही हैं

यह स्पेशल ट्रेन हटिया से पुणे के लिये प्रत्येक बुधवार दिनांक 09, 16, 23 जून, 2021 को 08618 नंबर के साथ चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन हटिया से 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.30 बजे बिलासपुर, 14.45 बजे रायपुर, 13.40 बजे दुर्ग होते हुए सुबह 09.05 बजे पुणे पहुँचेगी।

इसी प्रकार यह ट्रेन पुणे से हटिया के लिए प्रत्येक शुक्रवार दिनांक 11, 18, 25 जून 2021 को 08617 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन पुणे से 17.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे दुर्ग , 14.15 बजे रायपुर , 16.00 बजे बिलासपुर होते हुए 00.20 बजे हटिया पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 पावरकार , 04 सामान्य तथा 14 स्लीपर सहित कुल 20 कोच रहेगे।

रायपुर रेल मंडल में अंतर्राष्‍ट्रीय समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

रायपुर- 07 जून, 2021/पीआर/आर/ 85: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 04.06.21से 10.06.21 तक अंतर्राष्‍ट्रीय समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत मुख्य संरक्षा अधिकारी/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे/ बिलासपुर , अपर मंडल रेल प्रबंधक/ परिचालन/रायपुर, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर , सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर , संरक्षा सलाहकाराेें एवं सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे दुर्ग यार्ड पूर्व, मरौदा यार्ड , भाटापारा यार्ड पश्चिम, कचना गेट, कुम्हारी यार्ड पश्चिम, कैवल्यधाम गेट, टेकारी गेट, सरस्वती नगर गेट, रावण मैदान गेट, तिल्दा यार्ड, खमतराई गेट एवं कुछ अन्य फाटको में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके समपार फाटक को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया साथ में लोगों की काउंसिलिंग भी की गई इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।

रायपुर रेल मंडल की दो गाड़ियों दुर्ग-कानपुर एवं दुर्ग उधमपुर स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

रायपुर -7 जून 2021/ पीआर/आर/ 86: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 02 गाड़ियों दुर्ग- कानपुर एवं दुर्ग -उधमपुर स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी जा रही है ।गाड़ी संख्या 08203/ 08204 दुर्ग कानपुर दुर्ग स्पेशल में दिनांक 8 जून 2021 से 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा एवं गाड़ी संख्या 08215 / 08216 दुर्ग- उधमपुर- दुर्ग स्पेशल में दुर्ग से दिनांक 9 जून 2021 से 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दी जा रही है।

Related Posts