भिलाई चरोदा। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा ने पांच मृतक कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी है। इसमें स्वर्गीय दिलीप कुमार वर्मा के परिजन पुरेन्द्र वर्मा को सहायक ग्रेड तीन, स्वर्गीय केदार नायक के परिजन सत्यजीत नायक को भृत्य, स्वर्गीय ज्ञानेश्वर देवांगन के परिजन चेतन देवांगन को सहायक राजस्व निरीक्षक, स्वर्गीय चंद्रकांत चंद्राकार के परिजन सृष्टि चंद्राकर को सफाई दरोगा के पद पर नियुक्त किया गया है। लंबे समय से नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति लंबित पड़ा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के नियमो को शिथिल करने के कारण यह नियुक्तिया हो पाई है जिसके कारण नियुक्ति पाने वालो के चेहरे पर मुश्कान आई है।
सोमवार को अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले निगमकर्मियों ने भिलाई चरोदा निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौड़ से सौजन्य मुलाकर कर बुके देकर आभार प्रकट किया। निगम आयुक्त ने इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए निगम और राज्यहित में बेहतर कार्य करने की बात कही।
https://youtu.be/TBrEJ-7f8Bo














