BREAKING

Uncategorised

खुर्सीपार रेलवे समपार फाटक क्रमांक – 440, आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु रहेगी बंद, हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा के मध्य 04 फेरों के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की मिली सुविधा

हावड़ा -अहमदाबाद -हावड़ा के मध्य 04 फेरों के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा

रायपुर-06 जून,2021/पीआर/आर/79: यात्रियो की सुविधा के लिए हावड़ा -अहमदाबाद -हावड़ा के मध्य 4 फेरों के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा दी जा रही है।
यह गाड़ी हावड़ा से अहमदाबाद के लिये प्रत्येक सोमवार दिनांक 07, 14, 21,28 जून, 2021 को 02412 नंबर के साथ चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 14.35 बजे रवाना हो कर अगले दिन 01.15 बजे बिलासपुर, 03.00 बजे रायपुर, 04.00 बजे दुर्ग होते हुए रात 00.20 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। इसी प्रकार यह ट्रेन अहमदाबाद से हावड़ा के लिए प्रत्येक बुधवार दिनांक 09, 16, 23, 30 जून 2021 को 02411 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन अहमदाबाद से 16.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे दुर्ग , 14.15 बजे रायपुर , 16.00बजे बिलासपुर होते हुए 05.15 बजे हावड़ा पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य तथा 16 स्लीपर सहित कुल 22 कोच रहेगे।

खुर्सीपार रेलवे समपार फाटक क्रमांक – 440, आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

रायपुर-06 जून, 2021/पीआर/आर/80: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के खुर्सीपार समपार रेलवे फाटक क्रमांक 440, जो की भिलाई – भिलाई पावर हाऊस के मध्य अप लाईन किमी. 855 / 7- 9 में स्थित है। दिनांक 08.06.2021 को 22.00 बजे से 11.06.2021 के सुबह 08.00. बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य किये जाना है। अतः अति आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु समपार गेट की सड़क पर आवागमन बंद रहेगा।

Related Posts