

दुर्ग। विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण की रोकथाम में फंटलाइन वर्कर के रूप में दुर्ग पुलिस, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद भापुसे के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक, दुर्ग प्रशांत ठाकुर, भापुसे के नेतृत्व में जनता के जीवन एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर धैर्य तथा साहस से बेहतर कार्य कर रहा है। दुर्ग पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार पेट्रोलिंग एवं प्वाइंट ड्यूटी के माध्यम से चौक/चौराहों पर नाकाबंदी करते हुए अस्पतालों में कानून व्यवस्था बनाते हुए, बाजारों में पेट्रोलिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ जनता को जागरूक करते हुए हर जरूरतमंद व्यक्तियों को अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग पहुंचाते हुए विभिन्न प्रकार के दिए गए कर्तव्यों का निष्पादन किया है। जिससे सकारात्मक परिणाम भी सामने आये है और दुर्ग पुलिस की सराहना जनता ने मुक्त कंठ से किया है। कर्तव्य के निष्पादन के दौरान जिले में कई पुलिस अधिकारी/कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए और उनमें से उप निरीक्षक स्व. इन्दूराम साहू , सहायक उप निरीक्षक स्व. प्रकाश दास, प्रआर.कं . 824 स्व. फूलचंद भूआर्य , प्रआर . कं .1018 स्व. शिवबोधन यादव , प्रआर.विशा.स्व. भगवान दास पटेल , आरक्षक क्रमांक 143 स्व. नरेश भाई सोनी पुलिस कर्मियों के ज्यादा संक्रमित होने से दिवंगत हो गये, जो दुर्ग पुलिस के लिए अपूर्णीय क्षति है। इन पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ आज दिनांक 06.06.2021 को “ 05 जून अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस ” के अवसर पर संक्रमण के दौरान दिवंगत हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के परिवार का सम्मान करते हुए इन पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए वारियर्स पार्क का पुलिस लाईन , दुर्ग में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार , पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद भापुसे . एवं पुलिस अधीक्षक , दुर्ग प्रशांत ठाकुर , भापुसे.के करकमलों से उद्घाटन किया गया। वारियर्स पार्क में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों के द्वारा तथा वारियर्स पुलिस कर्मियों तथा मीडिया कर्मियों के द्वारा नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों को पुलिस महानिरीक्षक , दुर्ग रेंज , दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक , दुर्ग के द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद ने अपने उद्बोधन में कोरोना संक्रमण के दौरान दुर्ग पुलिस के धैर्यता और उसके द्वारा बेहतर कार्य करने की सराहना किया तथा इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत हुए सभी पुलिस कर्मियो को श्रद्धांजली अर्पित किया । उन्होंने कहा कि यह दुर्ग पुलिस की अभिनव पहल जहाँ एक ओर कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कार्य करने वाले हमारे दिवंगत हुए पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी स्मृति में वृक्षारोपण एवं पार्क के माध्यम से श्रद्धांजली अर्पित कर रहा है वहीं पुलिस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया / प्रिंट मिडिया / पत्रकार बन्धुओं ने अपने जॉन को जोखिम में डालकर समाज की जो सुरक्षा के लिए कार्य किया है। उनके हाथों से जीवनदायिनी, आक्सीजन देने वाली नीम वृक्ष का पौधारोपण कराया जाकर पर्यावरण तथा जीवन को सुरक्षित रखे जाने के प्रयास अन्तर्गत पहल कर समाज को संदेश भी दिया है। और उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है , हम सभी को मिलकर कोरोना के गाईडलाईन का पालन करते हुए इस संकमण को समाप्त करना है। हर व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य इस
कराया जाकर पर्यावरण तथा जीवन को सुरक्षित रखे जाने के प्रयास अन्तर्गत पहल कर समाज को संदेश भी दिया है और उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, हम सभी को मिलकर कोरोना के गाईडलाईन का पालन करते हुए इस संक्रमण को समाप्त करना है। हर व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य इस मुहिम में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक , दुर्ग प्रशांत ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्ग पुलिस के साथ कार्य कर रहे दिवंगत हुए उन सभी पुलिस कर्मियों की स्मृति तथा सम्मान में आज यह वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया है। दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों में हमेशा यह भाव रहे कि दुर्ग पुलिस उनके साथ है, उनके किसी भी कार्य में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है । यह सुरक्षा का भाव परिवार को मिले यह भी हमारा उद्देश्य है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिवंगत हुए पुलिस कर्मी के परिवार जन , कोरोना वारियर्स पुलिस कर्मी इलेक्ट्रानिक मीडिया / प्रिंट मिडिया / पत्रकार बन्धुओं के द्वारा वृक्षरोपण किया गया। यह पहल जहाँ एक ओर समाज की सुरक्षा हेतु एक साथ संयुक्त प्रयास किये जाने का द्योतक है , वहीं आक्सीजन देने वाले पौधे नीम के वृक्षारोपण से आक्सीजन वायुमण्डल में उपलब्ध होगा तथा पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी । इस वृक्षारोपण की मुहिम में आज प्रत्येक थाने में 10 नीम के पौधे लगाये जा रहे है । यह कहते हुए पुलिस अधीक्षक , दुर्ग के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद एवं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । कोरोना संक्रमण के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत हुए पुलिस परिवार के द्वारा कहा गया कि आज वृक्षारोपण करते हुए , दिवंगत हुए उस सदस्य की स्मृति हो रही है तथा अत्यंत गर्व एवं सम्मान महसूस हो रहा है । इस वृक्षरोपण हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद तथा पुलिस अधीक्षक , दुर्ग प्रशांत ठाकुर एवं दुर्ग पुलिस के प्रत्येक सदस्य का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते है, ऐसा कहते हुए भावुक हो गये । इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) जिला – दुर्ग अनंत कुमार साहू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) जिला – दुर्ग संजय ध्रुव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( यातायात ) जिला – दुर्ग कविलाश टंडन , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर.के.जोशी , नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चन्द्राकर , पुलिस अनु.अधिकारी – पाटन आकाशराव गिरेपूंजे , उप पुलिस अधीक्षक ( अपराध ) जिला दुर्ग प्रवीर चन्द्र तिवारी , उप पुलिस अधीक्षक ( यातायात ) जिला दुर्ग गुरजीत सिंह , उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) जिला दुर्ग अभिषेक झा , परि.उप पुलिस अधीक्षक जिला – दुर्ग डॉ.चित्रा वर्मा , परि.उप पुलिस अधीक्षक जिला – दुर्ग विजय सिंह राजपूत , परि.उप पुलिस अधीक्षक जिला – दुर्ग निशांत पाठक , रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलेश द्विवेदी , थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक गौरव तिवारी , थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक उत्तर कुमार वर्मा , कंपनी कमांडर 13 वीं वाहिनी छसबल – केम्प – रक्षित केन्द्र , दुर्ग सब्बीर अली , सूबेदार रक्षित केन्द्र दुर्ग अनीष सारथी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम के दौरान दिवंगत परिवार / इलेक्ट्रानिक मीडिया / प्रिंट मिडिया / पत्रकार बन्धुओं स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधा दिया गया।














