BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मई 2020 की तुलना में इस बार का GST कलेक्शन 65% अधिक, लगातार आठवें महीने एक लाख करोड़ रुपये के पार

नईदिल्ली (ए)। सरकार का माल एवं सेवा (जीएसटी) संग्रह मई में 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह लगातार आठवां महीना है, जबकि जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। मई, 2021 में जीएसटी संग्रह पिछले साल के समान महीने की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है। मई, 2020 में जीएसटी संग्रह 62,009 करोड़ रुपये रहा था।

पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। इससे जीएसटी संग्रह में भी गिरावट आई थी। हालांकि, मई महीने का जीएसटी संग्रह अप्रैल- 2021 के 1.41 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से कम रहा है। वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, मई में कुल जीएसटी संग्रह 1,02,709 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 17,592 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का हिस्सा 22,653 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का हिस्सा 53,199 करोड़ रुपये रहा। इसमें 26,002 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए जबकि उपकर का हिस्सा 9,265 करोड़ रुपये रहा। उपकर में 868 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए।

महीना जीएसटी संग्रह करोड़ रुपये में
जनवरी 2021 120000
फरवरी2021 113000
मार्च 2021 123000
अप्रैल 2021 1,41,384
मई 2021 1,02000
दिसंबर 2020 1,15,174
नवंबर 2020 1,04,963
अक्टूबर 2020 1,05,155
सितंबर 2020 95,480
अगस्त 2020 86,449
जुलाई 2020 87,422
जून 2020 90,917
मई 2020 62,009
अप्रैल 2020 32,294
मार्च 2020 97,597
फरवरी 2020 105366
जनवरी 2020 110000

उपरोक्त आंकड़े घरेलू लेन-देन पर 04 जून तक जीएसटी संग्रह के हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से करदाताओं को मई में 15 दिन की देरी से रिटर्न दाखिल करने पर ब्याज में छूट/कटौती के रूप में राहत दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि कई राज्यों में सख्त लॉकडाउन के बावजूद संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

Related Posts