BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को मोहननगर थाना प्रभारी ने घेराबंदी कर पकड़ा, धारदार चाकू जप्त

दुर्ग। दुर्ग पुलिस की कार्यवाही के चलते गुण्डा बदमाश पर कर रही कार्यवाही जिसके कारण अब धीरे-धीरे दुर्ग में अब यह आपराधिक कृत्य कम हो रहे है, अपराधियों के में दुर्ग पुलिस खौफ देखकर दुर्ग जिले की जनता पुलिस के कार्यो से बहुत प्रभावित हो रही है। प्रशांत ठाकुर (भापुसे) पुलिस अधीक्षक  दुर्ग के मार्गदर्शन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं विवेक शुक्ला (रापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बृजेश कुशवाहा, थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में अवैध कारोबार एवं गुण्डा तत्वों के आरोपियों पर कार्यवाही हेतु टीम गठीत कर दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि बाम्बे आवास उरला दुर्ग में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, मौके पर थाना मोहन नगर प्रभारी द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। जिससे नाम व पता पूछने पर अपना नाम आनंद बघेल पिता सहदेव बघेल उम्र 25 वर्ष पता बाम्बे आवास उरला ब्लाक नंबर 90 थाना व जिला दुर्ग छ.ग. का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 13 इंच का जप्त कर गिरफ्तार कर प्रकरण में अपराध क्रमांक 178/2021 धारा 25,27 आर्स एक्ट का कार्यवाही कर आरोपी को रिमाण्ड में माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के सउनि. भीखम सिंह, प्र.आर. रमेश शर्मा क्रमांक 296 आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख क्रमांक 888, अलाउद्दीन शेख क्रमांक 1145, नरेन्द्र सहारे क्रमांक 1741, हीरामन साहू कमांक 486 का विशेष योगदान रहा।

Related Posts