BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में SIR के आंकड़े जारी, वोटर लिस्ट से 27 लाख से ज्यादा नाम काटे गए

चुनाव आयोग ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में SIR के आंकड़े जारी कर दिए हैं। SIR में राज्य की वोटर लिस्ट से 27 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। आइए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में कुल वोटर्स की संख्या कितनी मिली है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। चुनाव आयोग की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में SIR के आंकड़े जारी किए हैं। SIR के ड्राफ्ट रोल में छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में 18 दिसंबर तक कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा करवाए हैं।

छत्तीसगढ़ में SIR का डाटा

  • मतदाताओं से कलेक्ट किए गए EF- 1,84,95,920
  • मृत्यु- 6,42,234
  • ट्रांसफर/अनुपस्थित- 19,13,540
  • ER में अनेक जगहों पर नामांकित- 1,79,043

बीएलओ को ये वोटर्स नहीं मिले

  • वे अन्य राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के मतदाता बन चुके है, या
  • वे उपस्थित नहीं पाए गए, या
  • 18 दिसंबर 2025 तक प्रपत्र जमा नहीं किया, या
  • किसी कारणवश मतदाता के रूप में पंजीकरण के इच्छुक नहीं थे।
  • वास्तविक पात्र मतदाताओं को दावा एवं आपत्ति चरण (23.12.2025 से 22.01.2026) के दौरान पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है।

एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं का नाम केवल एक स्थान पर ही रखा जाएगा

कैसे जांचें कि आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं?

  • स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास उपलब्ध ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से।
  • ECINET मोबाइल ऐप से।
  • voters.eci.gov.in में जाकर ।

नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है तो क्या करें?

अगर नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है, तो नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सर IV) भरना होगा और इसे अन्य 13 प्रकार के सांकेतिक दस्तावेज जो ईसीआई द्वारा निर्धारित किया गया है उनमें से कोई एक दस्तावेज के साथ जमा करना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म कहां जमा करें?

  • नागरिक अपना एप्लीकेशन फॉर्म घोषणा पत्र सहित, अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास जमा कर सकते हैं, या
  • एप्लीकेशन फॉर्म ECINET मोबाइल ऐप या https://voters.eci.gov.in के ज़रिए ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है।

Related Posts