BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गरियाबंद जिले के नये पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने पदभार ग्रहण किया

गरियाबंद। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री वेदव्रत सिरमौर ने गरियाबंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया है।

कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवं सभी अधिकारियों के वर्तमान कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त किये साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयिन स्टाफ का मींटंग लिया गया।

मीटिंग के दौरान सभी शाखा प्रभारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करते हुए समय सीमा में वरिष्ठ कार्यालय का प्रतिवेदन एवं जानकारी भेजने के संबंध में निर्देष दिया गया।

Related Posts