रायपुर। छत्तीसगढ़ के समस्त इच्छुक मूकबधिर/श्रवणबधिर दिव्यांगजन जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक है। महिला एवं पुरुष दोनों दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) पुराना पुलिस परिसर, राजभवन के बाजू सिविल र्लाइंस रायपुर में किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट कैम्प में फ्लिपकार्ट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा एक्सीक्यूटिव असिस्टेंट के 10 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित आवेदकों को स्कैनिंग, लोडिंग, अनलोडिंग, पैकिंग, पीकिंग, शॉटिंग का कार्य करना होगा।
उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के समस्त इच्छुक मूकबधिर/ श्रवणबधिर दिव्यांगजन अपने सभी प्रमाण-पत्रों यथा 10वीं/12वीं/ स्नातक उत्तीर्ण की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के मूल एवं फोटो कॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।
अग्निवीर भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी तक
धमतरी। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में छत्तीसगढ़ के समस्त 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दुर्ग जिला के ऐसे आवेदक जिन्होंने 30 जून 2025 से 10 जुलाई तक आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में भाग लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है वे आवेदक इस भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगें। इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडसमेन के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र वेबसाईट (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ईमेल में भेजा गया है। भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड, आधार कार्ड जो मोबाईल से लिंक है तथा वे समस्त दस्तावेज जो रैली अधिसूचना में उल्लेखित है के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समय पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। विशेष जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष कमांक 0771-2965212 एवं 2965214 पर संपर्क कर सकते है।
















