BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एएसपी संजय ध्रुव ने भिलाई नगर थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, थाना स्टॉफ के परेशानियों से हुए रूबरू

भिलाई। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव ने भिलाई नगर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी ने थाना भवन, मालखाना, जरायम आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात एएसपी ने थाना के समस्त स्टॉफ से मुलाकात करते हुए उनके परेशानियों से रूबरू हुए तथा उसके निराकरण की बात कही। इस दौरान भिलाई नगर थाना प्रभारी विजय ठाकुर भी मौजूद रहे।
एएसपी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज भिलाई नगर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है, जो भी कमी पाई जाएगी उसे जल्द पूरा किया जाएगा, थाना स्टॉफ से भी बात कर उनकी परेशानी सुनी गई है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। भिलाई नगर थाना में एक सकारात्मक बदलाव देखनो को मिलेगा।

https://youtu.be/RHmePE9yJrI

Related Posts