BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टाउनशिप एरिया में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को लेकर बीएसपी प्रबंधन के साथ विधायक और कलेक्टर की हुई बैठक

दुर्ग। टाउनशिप में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन के बीच हुई। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि पेयजल आपूर्ति को लेकर अब तक बीएसपी ने जो प्रयास किये हैं उससे टाउनशिप के नागरिक पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। शुद्ध पेयजल हर मानकों में खरा उतरना चाहिए। इसके लिए अब ठोस कार्य करना होगा। बैठक में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह बातें कहीं। बीएसपी की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज अनिरबन दासगुप्ता एवं ईडी एसके दुबे तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं भिलाई चरौदा निगम आयुक्त कीर्तिमान राठौर ने विस्तार से विभिन्न वार्डों में पानी की रिपोर्ट के बारे में बताया। विधायक श्री यादव ने कहा कि टाउनशिप के नागरिक असंतुष्ट हैं और स्थिति ठीक होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि शुद्ध पेयजल सबसे प्रमुख मुद्दा है और इसमें गुणवत्ता में आंशिक कमी भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बीएसपी प्रबंधन ने कहा कि शुद्ध पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की संतुष्टि के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts