BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन अतुल पर्वत ने विश्व सायकल दिवस पर लोगो को किया जागरूक, सायकल चलाने के बताये फायदे

भिलाई। भिलाई कैन डू, पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन और भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज विश्व सायकल दिवस पर अपनी टीम के साथ टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में साइकलिंग कर लोगों को सायकल दिवस की बधाई देते हुए लोगो को बेहतर स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
श्री पर्वत ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए साइकलिंग करने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि साइकिलिंग के दौरान दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जो एक तरह से दिल के स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज होती है। अगर कोई वजन कम करने की उपाय तलाश कर रहा है तो उनकी भी यह तलाश साइकिलिंग से पूरी हो सकती है।
साइकलिंग से पैरों की मांसपेशियों से लेकर शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती है।
साइकलिंग से मधुमेह रोगियों को फायदा होता है, सुबह के समय साइकिल चलाने के फायदे अधिक होता है। हम साइकलिंग करके प्रदूषण को कम कर सकते है जिससे हमारे आस पास के पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित रह सके। पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।

Related Posts