रायपुर। गुरुवार 03 जून को आयोजित पत्रकारवार्ता में रायपुर एसएसपी अजय यादव ने 3 करोड़ 60 लाख इकतालीस हजार के धोखाधड़ी का खुलासा किया।
एसएसपी ने बताया कि पिछले महीने राष्ट्रीयकृत बैंक से बिहार की सरकारी बिजली और सड़क निमार्ण कंपनी के क्लोन चेक से मोटी रकम निकालने वाले आरोपियों को पकड़ने में रायपुर पुलिस ने सफलता पाई हैं। बैंक मैनेजर सहित अपराध में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। वहीं इस ठगी में शामिल मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है जल्द ही वह भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
रायपुर एसएसपी अजय यादव ने बताया कि रायपुर के केनरा बैंक से आरोपितों ने 03 करोड़ 60 लाख 41 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। मामले में बैंक मैनेजर आलोक कुमार पिता अखिलेश कुमार वर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन ग्राम जमुआगा, थाना वजीर गंज जिला गया (बिहार) और आरोपी सुभाष हरिशचंद्र काले पिता हरिश्चंद विष्णु काले उम्र 32 वर्ष साकिन आर्या नगर, थाना कोराड़ी जिला नागपुर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 95 लाख और 35 लाख रुपए के दो चेक बरामद किया गया है। वहीं जरूरतमंदों को ढूंढकर लाने वाले दो आरोपित शमीम और रमेश ठाकरे फरार हैं।
टाटीबंध स्थित केनरा बैंक शाखा से 03 करोड़ 60 लाख 41 लाख रुपये क्लोन चेक से भुनाने वाले शातिर ठग हरिशचंद काले को रायपुर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी तलाश में रायपुर पुलिस की टीम महाराष्ट्र में पिछ्ले कई दिनो से कैंप कर रही थी। आरोपी हरिशचंद काले ने पहले केनरा बैंक में फर्जी खाता खुलवाया था।














