BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुलिस की तत्परता से युवक की बची जान: दिवाल गिरने से मलवे में दबा, थाना प्रभारी ने की रेस्क्यू

भिलाई 03। गुरुवार की शाम पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में एक युवक की जान चली जाती लेकिन समय रहते पुरानी भिलाई पुलिस तुरंत एक्शन लिया और युवक की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी जो कि अब खंडहर हो चुका है, उस खंडहर बिल्डिंग पर बजरंग पारा निवासी अमन मनकुपिया बेलपत्र तोड़ने चढ़ा था, तभी अचानक जर्जर बिल्डिंग की दिवाल भरभरा कर गिर गई, जिसमें युवक बुरी तरह फंस गया।

जिसकी सूचना पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज को दी गई, थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दिवाल गिरने से युवक का पैर टूट गया था और वो वही दबा हुआ था।

थाना प्रभारी ने स्वयं रेस्क्यू करते हुए युवक को बाहर निकाला और गाड़ी में बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना कराया। आरक्षक बंटी सिंह, पोषण लाल साहू, चालक कमल की भूमिका सराहनीय रही।

देखे वीडियो…

 

 

Related Posts