बिलासपुर। आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के तहत पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के चयनित उम्मीदवारों की पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अनुमोदित सूची अनुसार नियमानुसार चरित्र, सत्यापन मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शासकीय सेवा के योग्य पाए जाने पर उम्मीदवार को आरक्षक (जीडी) के पद पर जिला पुलिस बल बिलासपुर में आरक्षक (जीडी) के रिक्त पदों पर अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त हेतु जिला पुलिस बिलासपुर में आमद किया गया।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 17-12-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा नियुक्ति आदेश जारी कर 17 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जो रक्षित केंद्र में अपनी आमद दर्ज कराये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिला पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में जॉइनिंग देने वाले जवानों को पुलिस विभाग के उद्देश्यों और विभागीय अनुशासन और पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ आमजनता की समस्याओं, उनकी सुरक्षा के लिए अपना योगदान देने की हिदायत दिए और किसी भी अनुचित कार्य और संदिग्ध आचरण से अपने आपको दूर रखकर अच्छा कार्य कर अपने व अपने परिवार के साथ बिलासपुर पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा हजारों अभ्यर्थियों में से चुनकर विभाग में आने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी।
इनके अलावा सभी चयनित उम्मीदवार की चरित्र सत्यापन, मेडिकल परीक्षण आदि निर्धारित प्रकिया को पूर्ण कर जल्दी ही पुलिस विभाग में नियुक्ति कर आमद दिया जाएगा।
















