BREAKING

Uncategorised

नवपदस्थ यातायात डीएसपी ललिता मेहर ने पदभार ग्रहण कर यातायात प्रभारियों की ली बैठक

बिलासपुर। यातायात पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पांडे के सेवानिवृत्त होने के उपरांत नव पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर द्वारा यातायात उप पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर ने यातायात मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले पांचों थाना के प्रभारियों यातायात कोतवाली, यातायात मंगला, यातायात लिंक रोड, तिफरा यातायात, सरकंडा यातायात के प्रभारियों की बैठक ली जाकर यातायात में कसावट लाने व शहर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने दिशा निर्देश दिए। सभी यातायात थानों को लॉक डाउन के बाद भीड़भाड़ वाले बाजार व मुख्य सड़कों मार्ग पर यातायात के दवाब को कम करने सतत पेट्रोलिंग एवं एलाउंसमेंट के माध्यम से व्यवस्था बनाने हिदायत के साथ चौक-चौराहों पर सिग्नल सुचारू रूप से चलाने एवं कोविड गाइडलाइन पालन करने की बात कही, साथ ही साथ शहर के मुख्य बाजार एवं मुख्य मार्गों पर निरंतर पेट्रोलिंग करने चौक चौराहों में ड्यूटीरत कर्मचारियों को सजग ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

Related Posts