पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अच्छे अनुशासन एवं फ़िटनेस हेतु दिए निर्देश एवं परेड में अच्छा टर्न आउट पाए जाने पर कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु उचित इनाम दिए…पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (भा.पु.से.) के निर्देशांक पर CRPF कैंप केपी में चलाए जा रहे एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के मिले सकारात्मक परिणाम…
अंबिकापुर। पुलिस लाइन अंबिकापुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया जिसमें परेड कमांडर तृप्ति सिंह राजपूत रक्षित निरीक्षक, रक्षित केंद्र अम्बिकापुर के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल को परेड की सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन, फ़िटनेस एवं टर्न आउट का निरीक्षण किया गया।
जिसमे पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में अनफिट पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के फिटनेस हेतु केपी गाँव सीआरपीएफ कैम्प में चलाए जा रहे एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात परेड में सम्मिलित होने पर उनके निरीक्षण दौरान ज्ञात हुआ कि प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी कर्मचारियों के वजन में पाँच किलो तक कमी आई है, स्वास्थ्य सुधार हुआ है एवं उक्त प्रक्षिक्षण की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
परेड में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन एवं टर्न आउट हेतु उनके उत्साहवर्धन हेतु उचित इनाम भी दिये एवं अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने सहायक उपनिरीक्षक चैन साय के कुशल बैंड टीम की धुन पर परेड किया जो परेड में उपस्थित राजपत्रित अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक है अमोलक सिंह ढिल्लो, उप पुलिस अधीक्षक तुल सिंह पट्टावी, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश भगत द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्रिल अभ्यास चेक किया।
















