BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ब्रेकिंग: चरस बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते दो आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 47 ग्राम चरस एवं 4570/- ₹ जप्त

दिनांक 09/05/2020 के थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर की कार्यवाही
दिनांक 09/05/2020 के प्रातः 8:05 बजे मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि नेचुरल होम वॉलफोर्ट सिटी के पास 02 व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ चरस बिक्री कर करने के लिए रखे हैं तथा ग्राहकों का तलाश कर रहे हैं सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मनोज ध्रुव को जानकारी देकर उनके निर्देशानुसार थाना के उप निरीक्षक घनश्याम मिश्रा सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम उपाध्याय आरक्षक 1826 मोहन तिवारी आरक्षक 1074 दीपक सलामें का टीम तैयार कर गवाहों के साथ घटनास्थल रवाना किया गया घटनास्थल रवाना होकर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ कर उनके नाम पता पूछने पर दोनों व्यक्ति अपना नाम स्वप्निल हटवार पिता भोजराज हटवार उम्र 22 साल निवासी पायल किराना स्टोर्स चंद्रशेखर नगर थाना पुरानी बस्ती स्थाई पता ग्राम राजा खरियार नुवापारा उड़ीसा एवं दूसरे व्यक्ति अपना नाम मुशीर खान पिता मुनिद उर्फ मजीद खान उम्र 28 साल निवासी बीएसपी कॉलोनी भाठागांव बताया दोनों के तलाशी पर स्वप्निल हटवार के पेंट के जेब से एक सफेद रंग की पॉलिथीन में मादक पदार्थ चरस 47 ग्राम एवं बिक्री रकम ₹4570 रखे मिला घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीजी 04 जे एफ 7531 स्कूटर लाल रंग को जब्ती कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया

Related Posts