रिपोर्ट दिनांक से लगातार अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश के दौरान अपहृता एवं आरोपी नेमनगर जिला सुरत (गुजरात) से अपहृता को राहुल वर्मा पिता रामशिरोमणी वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शरसीखाम पोस्ट शरसीडीह जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से लाकर थाना कांकेर में उसके परिजन के समक्ष दस्तयाब किया गया है…
कांकेर। दिनांक 15.09.2025 को प्रार्थी ने थाना कंाकेर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट थाना कांकेर में अपराध क. 344/2025 धारा 137(2), बीएनएस बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में मामले के संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थाना कांकेर से टीम गठित कर रिपोर्ट दिनांक से लगातार अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश के दौरान अपहृता एवं आरोपी नेमनगर जिला सुरत (गुजरात) से अपहृता को राहुल वर्मा पिता रामशिरोमणी वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शरसीखाम पोस्ट शरसीडीह जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से लाकर थाना कांकेर में उसके परिजन के समक्ष दस्तयाब किया गया है।
आरोपी राहुल वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर धारा 65(1), 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई आरोपी राहुल वर्मा पिता रामशिरोमणी वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शरसीखाम पोस्ट शरसीडीह जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) को दिनांक 14.12.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने पर रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भुनेश्वरी भगत, प्रआर.624 जीवधन यादव,आर.पूरन साहू एवं म.आर.गणेशवरी कोडोपी का अहम भूमिका रहा है।
महिला के साथ छेड़डाड़ कर मारपीट करने वाला आरोपी को गिरफ्तार
प्रार्थिया ने थाना कांकेर उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.12.2025 के शाम 6ः30.00 बजे मैं मंदिर पूजा करने गई थी तब गांव के रहने वाले भोजराज साहू के द्वारा मेरी लज्जा भंग करने की नियत से छेड़छाड़ कर मारपीट करने लगा कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांकः-422/2025 धारा-74, 351(3), 126(2), 115(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त आरोपी भोजराज साहू पिता स्व.प्यारे लाल साहू उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम पटौद थाना जिला कांकेर को पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, मप्रआर हितेश्वरी चेलक,प्रआर.गितेश्वर कुलदीप,आरक्षक गजेन्द्र नागवंशी, एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।
फोटो: छेड़छाड़ का आरोपी…

















