खड़ी ट्रक से डीजल चोरी मामले में आरोपी रतनपुर से पकड़ा गया…पुलीस टीम ने आरोपी का करीब 200 कि.मी. तक पीछा किया…धारदार हथियार का डर दिखाकर डीजल कोरी करते थे आरोपी…आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधीनगर, मणिपुर, लखनपुर एवं थाना जयनगर में प्रकरण दर्ज है…इसके अन्य साथी मौके से भाग निकले…
अंबिकापुर। प्रार्थी अवधेश कुमार सिंह, पिता आत्मानंद सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 40, छावनी भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग (छ.ग.) ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में दिनांक 11.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि भिलाई के एएचटीसी सोम लॉजिस्टिक कंपनी का अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएस 4038 ट्रक में सीमेंट लोड करके अंबिकापुर पहुँचाने आया था।
दिनांक 10.11.2025 को ट्रक अनलोड न होने से रिंग रोड में खड़ा करके सो रहा था। रात्रि करीब 3 बजे डीजल टंकी तरफ आवाज आने से साइड मिरर देखा तो 3–4 लड़के टंकी से डीजल निकाल रहे थे। चेहरा बांधे थे, मना करने पर चाकू, गुप्ती से मारपीट करने लगे। डीजल को बर्तनों में लोड कर ले गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक – 860 / 2025 धारा– 309(4), 309(6), 312 बीएनएस पंक्तिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। जो तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हीरालाल लोनी, रोहित लोनी, ध्रुव लोनी, बसंत लोनी की पहचान की जाकर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु कोतवाली अंबिकापुर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम बनायी गई।
पुलिस टीम को मुखबिरों से मिली जानकारी मिली की आरोपी एक सफ़ेद गाड़ी में अंबिकापुर से बिलासपुर तरफ़ जा रहे है जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते गाड़ी का बिलासपुर की और रवाना हुई। जो 200 किमी तक पीछा करते हुए रतनपुर में पास आरोपी रितेश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया।
इसके अन्य साथी मौके से भाग निकले। आरोपी के क़ब्ज़े से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की Baleno कार क्रमांक MP65ZB3139 एवं 200 लीटर डीजल, पाइप, जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना गांधीनगर में 01 अपराध थाना मणिपुर में 01 अपराध थाना लखनपुर में 02 अपराध एवं थाना जयनगर में 01 अपराध पंक्तिबद्ध है।
दिनांक 13/12/25 को विवेचना में अग्रीम कार्रवाई करते आरोपी रितेश तिवारी पिता बद्रीनाथ तिवारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रस्मोहनी, पोस्ट रस्मोहनी, थाना जयपुर, जिला शहडोल (म.प्र.) को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु थाना कोतवाली से एएसआई अदीप सिंह कोतवाली नितिन सिन्हा, अमित विश्वकर्मा साइबर सेल अंबिकापुर से प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा आरक्षक मनीष सिंह, जीतेश साहू, रमन मण्डल, बृजेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
















